{"_id":"6a6da2ec6a84c290200b1060","slug":"video-glass-of-car-dealership-on-rewari-road-smashed-by-stone-pelting-complaint-lodged-with-police-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में रेवाड़ी रोड स्थित कार एजेंसी पर पत्थर फेंककर शीशा तोड़ा, पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में रेवाड़ी रोड स्थित कार एजेंसी पर पत्थर फेंककर शीशा तोड़ा, पुलिस को दी शिकायत
शहर के रेवाड़ी रोड स्थित नेशनल हाईवे-11 व 152डी की ओर जाने वाले मार्ग पर बनी एक कार एजेंसी पर शुक्रवार देर शाम अज्ञात युवक ने पत्थर फेंककर मुख्य गेट का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय एजेंसी बंद हो चुकी थी और केवल चौकीदार ड्यूटी पर मौजूद था। चौकीदार ने तुरंत एजेंसी प्रबंधन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मैनेजर ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, लेकिन पत्थर दूर से फेंके जाने के कारण आरोपी कैमरे में स्पष्ट दिखाई नहीं दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और थाने में लिखित शिकायत देने को कहा। उल्लेखनीय है कि करीब एक वर्ष पहले भी इसी एजेंसी पर पत्थरबाजी कर शीशे तोड़े गए थे, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।