Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Stoppage of 13 trains at Delhi Cantt station discontinued from today; passengers on the Narnaul-Rewari route will also be affected.
{"_id":"6a6d6abffb8adcbe8b0ca521","slug":"video-stoppage-of-13-trains-at-delhi-cantt-station-discontinued-from-today-passengers-on-the-narnaul-rewari-route-will-also-be-affected-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कैंट स्टेशन पर आज से 13 ट्रेनों का ठहराव बंद, नारनौल-रेवाड़ी के यात्रियों पर भी पड़ेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली कैंट स्टेशन पर आज से 13 ट्रेनों का ठहराव बंद, नारनौल-रेवाड़ी के यात्रियों पर भी पड़ेगा असर
दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या-2 और 3 के पुनर्विकास कार्य के चलते शनिवार से 13 ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर अस्थायी ठहराव बंद कर दिया गया है। यह व्यवस्था 13 अक्तूबर तक लागू रहेगी। इससे नारनौल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी सहित दिल्ली की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि स्टेशन पर अपग्रेडेशन कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेलखंड पर संचालित कई ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर अस्थायी ठहराव समाप्त किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
रेलवे के अनुसार जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस, जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी, बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला, बाड़मेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला, जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस, साबरमती-वाराणसी, उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी, बीकानेर-हावड़ा, दिल्ली सराय रोहिल्ला-भुज, दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जनशताब्दी तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस के दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव को अस्थायी रूप से समाप्त किया गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार अधिकांश ट्रेनों के लिए यह व्यवस्था 1 अगस्त से 13 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगी, जबकि कुछ ट्रेनों में यह 3, 4, 5 और 6 अगस्त से लागू होगी। इस अवधि में संबंधित ट्रेनें दिल्ली कैंट स्टेशन पर बिना रुके अपने निर्धारित गंतव्य की ओर रवाना होंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का समय और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।