{"_id":"6a6db309f64c9148c40a8e91","slug":"video-lkhanauu-ka-avathha-bsa-adada-sa-16-jagaha-ka-le-emaesata-savathha-shanpr-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के अवध बस अड्डे से 16 जगहों के लिए एमएसटी सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के अवध बस अड्डे से 16 जगहों के लिए एमएसटी सुविधा शुरू
राजधानी लखनऊ के अवध बस अड्डे से आज 1 अगस्त से 16 जगहों के लिए मासिक सीजनल टिकट यानी एमएसटी सुविधा शुरू हो गई है। इससे दैनिक यात्रियों को काफी राहत होगी। अभी तक रोडवेज बसों के लिए एमएसटी कैसरबाग बस अड्डे से बनता था।
अवध बस स्टेशन से बाराबंकी, अयोध्या रोड और बहराइच रोड के लिए एमएसटी बनेगा। पहली बार एमएसटी बनवाने पर 50 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। काउंटर सुबह 08 से दोपहर 03 बजे तक खुलेंगे। वहां जरूरी दस्तावेज देकर एक महीने के लिए एमएसटी स्मार्ट कार्ड में बनवाया जा सकता है।
छात्रों को स्कूल फीस का प्रमाण, हाईस्कूल का अंकपत्र, आधार कार्ड, फोटो व मोबाइल नंबर भी देना होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि 30 दिन यानी एक माह के लिए एमएसटी बनवाने पर 18 दिनों का ही किराया चुकाना होगा। एमएसटी के जरिये प्रतिमाह 12 दिन तक फ्री यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।