{"_id":"6a6e1e47fd14d3bf900604ac","slug":"14-artists-offered-a-dance-tribute-set-to-the-shri-ram-stuti-lucknow-news-c-97-1-ayo1002-155237-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 14 कलाकारों ने श्रीराम स्तुति पर दी नृत्यांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 14 कलाकारों ने श्रीराम स्तुति पर दी नृत्यांजलि
Sat, 01 Aug 2026 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर में नृत्य करतीं कलाकार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में शनिवार को भक्ति और शास्त्रीय कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। ऑल इंडिया म्यूजिक डांस आर्टिस्ट एसोसिएशन (पंजीकृत), बेंगलुरु (कर्नाटक) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना विदुषी रोहिणी उदय वेंकटेश के नेतृत्व में 14 महिला कलाकारों ने भगवान श्रीराम की स्तुति पर मनमोहक भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया।
शनिवार दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में कलाकारों ने लगभग दो घंटे तक श्रीराम भक्ति पर आधारित शास्त्रीय नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा और भक्ति का सुंदर चित्रण किया गया। राम मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि प्रस्तुति के उपरांत सभी कलाकारों ने श्रीरामलला के दर्शन किए तथा राम परिवार और राम मंदिर परकोटे में स्थित सभी मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।