{"_id":"6a6e1c5e592abde9ab07ba08","slug":"pappu-yadavs-protest-is-an-insult-to-the-saint-community-mahana-lucknow-news-c-97-1-ayo1002-155241-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पप्पू यादव का प्रदर्शन संत समाज का अपमान: महाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पप्पू यादव का प्रदर्शन संत समाज का अपमान: महाना
Sat, 01 Aug 2026 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर में दर्शन के दौरान मौजूद विधानसभा अध्यक्ष व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। विधानसभा अध्यक्ष ने संसद भवन परिसर के बाहर कांग्रेस सांसद पप्पू यादव की ओर से किए गए प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव का प्रदर्शन संत समाज का अपमान है।
कहा कि भारतीय संस्कृति संतों के त्याग, तपस्या और आशीर्वाद पर आधारित है। ऐसे में संतों का छद्म वेश धारण करना किसी भी स्थिति में मान्य नही और अनुचित है। उन्होंने इस घटना को संत समाज का अपमान बताते हुए कहा कि इस प्रकार का कृत्य भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात है।
चढ़ावा चोरी प्रकरण पर पूछे गए सवाल के जवाब में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच एसआईटी कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं पूरे प्रकरण की निगरानी कर रहे हैं और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले महानगर की सीमा मऊशिवाला पर अयोध्या विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन-पूजन किए तथा हनुमानगढ़ी में भी मत्था टेका। दर्शन-पूजन के दौरान विधायक रामचंद्र यादव, विधायक चंद्रभानु पासवान, विधायक अभय सिंह, भाजपा नेता अभय सिंह, हरभजन गौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।