फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rainfall in the state decreased by 17% in July, forecasts issued for August; heavy rain expected tomorrow

यूपी: जुलाई में प्रदेश में कम हुई 17 फीसदी बारिश, अगस्त को लेकर पूर्वानुमान हुए जारी; कल होगी भारी बरसात

Sat, 01 Aug 2026 10:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 01 Aug 2026 10:55 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश कम पड़ सकती है। 

विज्ञापन
UP: Rainfall in the state decreased by 17% in July, forecasts issued for August; heavy rain expected tomorrow
कम होगी बारिश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी कम है। प्रदेश में 1 जून से 31 जुलाई तक सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश हुई। हालांकि जुलाई में पहले के मुकाबले अधिक बारिश हुई, जिससे कमी घटकर 17 प्रतिशत हो गई।
विज्ञापन


जुलाई में प्रदेश में कुल 217.7 मिमी बारिश हुई जबकि सामान्य वर्षा 261.7 मिमी होती है। यानी 17 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ के उत्तर की ओर बढ़ने से बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवाह तेज होगा। इसका असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा। दो अगस्त से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश तो कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन


अगस्त में भी औसत से कम रहेगी बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगस्त में प्रदेश के पूर्वी व दक्षिणी हिस्सों के कुछ क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। हालांकि पूरे महीने की औसत से कम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed