{"_id":"6a6e1dafac6d86baac0b65c3","slug":"1333-worker-families-in-the-division-received-financial-support-through-the-maternity-assistance-scheme-lucknow-news-c-97-1-lu11030-155229-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मातृत्व सहायता योजना से मंडल के 1333 श्रमिक परिवारों को मिला आर्थिक संबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मातृत्व सहायता योजना से मंडल के 1333 श्रमिक परिवारों को मिला आर्थिक संबल
Sat, 01 Aug 2026 09:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अयोध्या मंडल के 1,333 निर्माण श्रमिक परिवारों को 4.58 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। योजना का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के परिवारों को प्रसव, नवजात शिशु और बालिका के जन्म के समय आर्थिक सहयोग देकर मातृ एवं शिशु सुरक्षा को मजबूत करना है।
विभाग के अनुसार, अयोध्या मंडल के पांच जिलों में सबसे अधिक लाभार्थी अयोध्या के ही रहे। यहां 723 श्रमिक परिवारों को 2.18 करोड़ रुपये की सहायता मिली। बाराबंकी दूसरे स्थान पर रहा, जहां 374 लाभार्थियों को 1.37 करोड़ रुपये वितरित किए गए। अंबेडकरनगर में 125 परिवारों को करीब 69.92 लाख, सुल्तानपुर में 69 परिवारों को 23.25 लाख और अमेठी में 42 लाभार्थियों को 9.45 लाख रुपये की सहायता दी गई।
इनसेट-
श्रम विभाग के उप श्रमायुक्त अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि योजना के माध्यम से निर्माण श्रमिक परिवारों को प्रसव और नवजात शिशु के पालन-पोषण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। बताया कि पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।