{"_id":"6a6db1784af4277eff067aaa","slug":"video-kafa-sarapa-kada-saragana-shabhama-ka-mathathagara-para-maharabna-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"काफ सिरप कांड: सरगना शुभम के मददगारों पर मेहरबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोडीन युक्त कफ सिरप प्रकरण में खेल के मास्टर माइंड शुभम जायसवाल को संरक्षण देने वाले नेताओं व अन्य बड़े लोगों पर जांच एजेंसियों की मेहरबानी रही है। आरोपियों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी। खासकर अवैध संपत्तियों के जब्तीकरण को लेकर। सवाल उठ रहा है कि आखिर जांच एजेंसियां इतने बड़े मामले में खेल से जुड़े लोगों पर मेहरबानी क्यों कर रही हैं।
जब सिरप सिंडिकेट का खुलासा हुआ था, तब शुभम जायसवाल व अन्य कई आरोपियों का कनेक्शन राजनेताओं से उजागर हुआ था। फोटो व वीडियो भी सामने आए थे। सूत्रों के मुताबिक, उनकी शह पर आरोपियों ने अवैध कारोबार खड़ा किया था, जिसमें उनकी भी भूमिका रही थी।
यहां तक कि बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की भी मिलीभगत का खुलासा हुआ था। उसे भी जेल भेजा गया था। ईडी ने भी मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। यहां तक कि आलोक सिंह की संपत्तियों को भी चिह्नित किया गया था। अब तक उन संपत्तियों को जब्त नहीं किया गया है। कहीं ऐसा तो नहीं कि आरोपियों व उनके शह देने वालों पर नरमी बरती जा रही है। इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।