{"_id":"6a6e0f7554b7e9db6807cb32","slug":"up-monsoon-session-of-the-legislature-begins-on-monday-supplementary-budget-to-come-on-august-4-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से, चार अगस्त को आएगा अनुपूरक बजट; ट्रैफिक बदलाव का आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से, चार अगस्त को आएगा अनुपूरक बजट; ट्रैफिक बदलाव का आदेश जारी
Sat, 01 Aug 2026 08:53 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:53 PM IST
सार
UP Monsoon Session: यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। चार अगस्त को प्रदेश सरकार अपना अनुपूरक बजट पेश कर सकती है।
विज्ञापन
अनुपूरक बजट लाएगी प्रदेश सरकार।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानमंडल का मानसून सत्र में चार अगस्त को सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक अनुदानों की मांगें चार अगस्त को दोपहर 12:20 बजे सदन में पेश करेगी। इस सत्र के 3 से 6 अगस्त चलने की उम्मीद है। सत्र के पहले दिन तीन अगस्त को शोक प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से सपा विधायक आलमबदी का निधन पर शोक जताने के बाद सदन स्थगित हो जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष की स्वीकिृति के बाद प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दूबे ने सत्र का कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि विधान सभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश सरकार इस बार के अनुपूरक बजट में कुछ लोकलुभावन और कुछ नई योजनाओं की घोषणा कर सकती है। चार को अगस्त को अनूपुरक बजट पेश करने के बाद पांच अगस्त को विधायी कार्य और अन्य कार्य निपटाए जाएंगे। वहीं, छह अगस्त को अनुपूरक बजट पर चर्चा के बाद सरकार इसे पास कराएगी। इससे पहले योगी सरकार वर्ष 2026-27 का मूल बजट नौ लाख 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का पास करा चुकी है।
विज्ञापन
सरकार पिछले सत्र के बाद से अब तक नौ अध्यादेश ला चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश वानिकी और औद्यानिकी विश्वविद्यालय द्वितीय अध्यादेश, उत्तर प्रदेश दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारण का उपशमन) (संशोधन) द्वितीय अध्यादेश, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (तृतीय संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (चतुर्थ संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अधिकरण) (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (तृतीय संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (चतुर्थ संशोधन) अध्यादेश, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (पंचम संशोधन) अध्यादेश शामिल हैं।
विज्ञापन
इन अध्यादेशों के स्थान पर सरकार अब इनके प्रतिस्थानी विधेयक तथा कुछ नए विधेयक भी इस सत्र में ला सकती है। इसके साथ ही इस मानसून सत्र में विभिन्न विभागों के भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक का प्रतिवेदन भी रखे जाएंगे। संभल में 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की रिपोर्ट भी इस सत्र में पेश की जाएगी।
मानसून सत्र को लेकर यातायात में रहेगा डायवर्जन
सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र होकर यातायात में डायवर्जन किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के अनुसार डायवर्जन मंगलवार सुबह से लागू होकर सत्र के खत्म होने तक जारी रहेगा।
- -बंदरियाबाग चौराहा से यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगे। यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर जा सकेगा।
- -डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जा सकेगा।
- -रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैंट होकर जा सकेगा।
- -संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगी। यह बसें बैकुंठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते हुए जा सकेंगी।
- -केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगी। यह बसें लोको चौराहा, कैंट या बर्लिंग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर जा सकेंगी।
- -गोमतीनगर की तरफ से आने वाले रोडवेज, सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी। यह बसें बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुए या 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते जा सकेंगी।
- -सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज, विधानसभा की ओर जाने वाला यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात सिकंदरबाग चौराहे से यूपीटेक चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतु (1090) चौराहा या चिरैयाझील होते हुए जा सकेगा।
- -परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकंदरबाग चौराहा, यूपीटेक चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होते हुए गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जा सकेगा।
- -डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ यातायात नहीं आ जा सकेगा। यह यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिंग्टन चौराहा, कैंट होकर जा सकेगा।