फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   woman murdered her lover along with her husband In Raebareli

पत्नी के प्रेमी की बेरहमी से हत्या: कमरे में दफन की लाश, वहीं सोती थी महिला; ऐसे हुआ खुलासा, हर कोई हक्काबक्का

Sat, 01 Aug 2026 06:49 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 01 Aug 2026 06:49 PM IST
सार

रायबरेली में पति ने पत्नी के साथ मिलकर उसके प्रेमी की हत्या कर दी। कमरे में ही लाश दफन कर दी। महिला वहीं सोती थी। खुलासा हुआ तो हकीकत सुनकर हर कोई हक्काबक्का रह गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
woman murdered her lover along with her husband In Raebareli
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के रायबरेली में पति ने पत्नी के साथ मिलकर उसके प्रेमी की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद कमरे के अंदर गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। दो दिन बाद बदबू आने पर लोगों को शक हुआ। डर के मारे महिला ने ग्राम प्रधान के पास जाकर सच्चाई बता दी। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


घटना डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद गांव की है। गांव निवासी रीता पासवान (29) की शादी साल 2016 में भदोखर थाना क्षेत्र के कोरचंदामऊ निवासी रामप्रकाश पासवान (31) से हुई थी। शादी बाद दो बेटे आकाश (8) और अभिषेक (7) हुए। शादी के कुछ ही साल में दंपती के बीच लड़ाई होने लगी। रीता का अपने मायके के पड़ोसी गांव पूरे बाबा मजरे कठगर निवासी अमित रैदास (26) के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया। 

विज्ञापन

पति राम प्रकाश मिलने आ गया...

शादी के चार साल बाद साल 2020 में रीता अपने पति राम प्रकाश को छोड़कर मायके चली आई। इसके बाद प्रेमी अमित के साथ मायके वाले घर में साथ रहने लगी। रीता को एक बेटी हुई, जिसकी उम्र तीन साल है। इधर, रीता की नजदीकियां पति राम प्रकाश से फिर बढ़ गई थीं। बीती 29 जुलाई की रात रीता घर पर अमित के साथ बैठी थी, तभी पति राम प्रकाश मिलने आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अमित ने राम प्रकाश के घर आने का विरोध किया। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बताते हैं कि इसी दौरान रीता की मदद से राम प्रकाश ने पहले अमित की पिटाई की। इसके बाद साड़ी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में ही शव को दफना दिया। इसके बाद राम प्रकाश मौके से भाग गया।

पुलिस ने खोदाई कर शव को बाहर निकलवाया

बताते हैं कि कमरे के अंदर से बदबू आई तो ग्रामीणों को कुछ शक हुआ। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान अखिलेश यादव से की गई। शुक्रवार शाम 7.00 बजे रीता डर के मारे स्वयं प्रधान के पास पहुंची। उन्हें अमित की हत्या की जानकारी दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर शनिवार तड़के 4.00 बजे पुलिस गांव पहुंची और खोदाई कर शव को बाहर निकाला। 



पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने घटना की पड़ताल की। मृतक अमित मजदूरी करता था। डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अमित के भाई रंजीत रैदास की तहरीर पर दंपती के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed