{"_id":"6a6e15874d8c0bad9e041cc7","slug":"kanwariyas-begin-arriving-in-ayodhya-crowds-swell-at-temples-lucknow-news-c-97-1-ayo1002-155204-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अयोध्या पहुंचने लगे कांवड़िये, मंदिरों में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अयोध्या पहुंचने लगे कांवड़िये, मंदिरों में बढ़ी भीड़
Sat, 01 Aug 2026 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सावन माह की शुरुआत के साथ ही रामनगरी अयोध्या में कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। सरयू स्नान के बाद शिवालयों में जलाभिषेक करने और रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रमुख शिव मंदिरों के साथ नागेश्वरनाथ मंदिर, क्षीरेश्वरनाथ और अन्य शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है।
प्रशासन के अनुसार 9 अगस्त (एकादशी) से 11 अगस्त (त्रयोदशी) के बीच अयोध्या में पांच लाख से अधिक कांवड़िया श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इनमें अंबेडकरनगर, बस्ती, सुल्तानपुर, बाराबंकी, गोंडा समेत विभिन्न जिलों के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालु भी शामिल होंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में कांवड़िये बाइक से समूह बनाकर अयोध्या पहुंचेंगे। श्रद्धालु सरयू का पवित्र जल लेकर अपने-अपने क्षेत्रों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए रवाना होंगे, जबकि अनेक श्रद्धालु अयोध्या के शिवालयों में ही भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना शुरू कर दिया है। प्रमुख मार्गों, घाटों और मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। सरयू घाटों पर बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा सहायता, पेयजल और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। राम मंदिर परिसर और प्रमुख मंदिरों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।