फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A great opportunity to get a government job in the state; applications for Group C eligibility exams will

UP: प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, समूह ग की परीक्षाओं की आर्हता के लिए आवेदन सोमवार से होंगे शुरू

Sat, 01 Aug 2026 08:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 01 Aug 2026 08:31 PM IST
सार

Government Jobs in UP: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अवश्य कराने को कहा है। 

विज्ञापन
UP: A great opportunity to get a government job in the state; applications for Group C eligibility exams will
यूपी में सरकारी नौकरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में विभिन्न विभागों की समूह ग की भर्तियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 का विज्ञापन शनिवार को जारी कर दिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन तीन अगस्त से एक सितंबर तक होंगे। शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन आठ सितंबर तक किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अवश्य कराने को कहा है। ओटीआर के बाद ही वे आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी पीईटी के आवेदन से पहले ओटीआर में आवश्यक संशोधन भी कर सकते हैं। कि पीईटी पंजीकरण नंबर जारी होने के बाद ओटीआर व पीईटी आवेदन में संशोधन नहीं होगा।
विज्ञापन


आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने बताया कि सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को आवेदन के लिए 185, एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी को 95-95 रुपये व दिव्यांगजन के लिए 25 रुपये शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी आवेदन पूरा करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य ले लें। बता दें, पीईटी 2025 के लिए 25.31 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और 19.43 लाख से अधिक अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल तक मान्य

विभिन्न विभागों की समूह ग की प्रदेश में भर्तियों के लिए पीईटी में शामिल होना अनिवार्य है। पीईटी का आयोजन सालाना होता है। परीक्षा में मिले नंबर अगले तीन साल तक मान्य होंगे। पीईटी स्कोर के आधार पर ही अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर या इसके सापेक्ष दर्ज पंजीकृत मोबाइल नंबर से भी आवेदन के लिए लॉगिन कर सकते हैं।
 

18 से 40 साल तक वाले कर सकते हैं आवेदन

UP: A great opportunity to get a government job in the state; applications for Group C eligibility exams will
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

आयोग के अनुसार पीईटी के लिए एक जुलाई 2026 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले व 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पीईटी में हाईस्कूल या उसके समकक्ष योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पीईटी के लिए 100 नंबर की 100 सवालों की परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें माइनस मार्किंग भी लागू होगी। आयोग ने विस्तृत पाठ्यक्रम व अन्य सूचनाएं अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। अभ्यर्थी इसे देखकर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed