फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   army medical core

Lucknow News: एएमसी के कमांडेंट बने लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ, पदभार संभाला

Sat, 01 Aug 2026 06:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
army medical core
एएमसी के कमांडेंट बने लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ, पदभार संभाला

विज्ञापन

लखनऊ। लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने शनिवार को छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर(एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज के कमांडेंट का पदभार संभाला। वह एएमसी रिकॉर्ड्स के अधिकारी-प्रभारी का कार्यभार भी संभालेंगे। इससे पूर्व वह पूर्वी कमान के मुख्यालय में मेजर जनरल मेडिकल के पद पर तैनात थे।

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि लखनऊ स्थित एएमसी सेंटर एवं कॉलेज भारतीय सेना का प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान है। यह सैन्य चिकित्सा शिक्षा और पेशेवर उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को बनाए रखता है। लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं। वह एक प्रतिष्ठित रेडियोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने सीटी और एमआरआई में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। 36 वर्षों के कॅरिअर में उन्होंने आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज में विभिन्न भूमिकाओं का निर्वाह यिका है। इसमें क्लिनिकल, अकादमिक, ऑपरेशनल, रिसर्च और प्रशासनिक पद शामिल हैं। उन्होंने मरीजों की देखभाल, चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा प्रशासन में अहम योगदान दिया है। वे कमान हॉस्पिटल मध्य कमान लखनऊ के कमांडेंट भी रह चुके हैं। श्री देबनाथ पेशेवर सैन्य चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करेंगे। वह प्रशिक्षण में नवाचार को बढ़ावा देंगे और रिसर्च को प्रोत्साहित करेंगे। नेतृत्व विकास को बेहतर बनाना भी उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। उनका दृष्टिकोण आर्मी मेडिकल कोर की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed