{"_id":"6a6df8c4c2991ad3a70b34c0","slug":"video-lkhanauu-ma-bkara-sacalka-na-fatha-lgakara-tha-jana-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में बेकरी संचालक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में जानकीपुरम सेक्टर-सी में शनिवार दोपहर बेकरी संचालक दुर्गेश कुमार (30) ने कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर विकास नगर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मोबाइल कब्जे में लिया है।
चौकी प्रभारी सब्जी मंडी जितेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, जानकीपुरम सेक्टर-सी स्थित डीएसई-775 के तीसरे तल पर दो कमरे हैं। एक कमरे में बाराबंकी के बाकरपुर, घूंघटेर निवासी दुर्गेश कुमार (30) व दूसरे कमरे में सुबेहा, बाराबंकी निवासी हरिशरण पत्नी बच्चों के साथ किराये पर रहते हैं। दुर्गेश की त्रिवेणी नगर में बेकरी की दुकान है। करीब दो माह से उनका भांजा प्रियांशु भी उनके साथ रह रहा था।
प्रियांशु ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह वह दुकान चला गया था, जबकि दुर्गेश जरूरी काम होने की बात कहकर कमरे पर ही रुक गए थे। दोपहर करीब एक बजे हरिशरण घर पहुंचे। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। अंदर दुर्गेश का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।
पुलिस के अनुसार दुर्गेश का विवाह दो वर्ष पहले हुआ था। थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के मोबाइल की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।