फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After 23 years, the great coincidence of Nag Panchami on the Monday of Sawan

UP: 23 साल बाद सावन के सोमवार पर नागपंचमी का महासंयोग,नाग पूजन और प्रदोष व्रत से होगा दुर्लभ आध्यात्मिक संगम

Sat, 01 Aug 2026 08:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 01 Aug 2026 08:09 PM IST
सार

Nag Panchami: सावन में चार सोमवार और चार मंगला गौरी व्रत पड़ेंगे। पहला सोमवार तीन अगस्त, दूसरा 10 अगस्त, तीसरा 17 अगस्त और चौथा 24 अगस्त को है।

विज्ञापन
UP: After 23 years, the great coincidence of Nag Panchami on the Monday of Sawan
सावन के सोमवार पर नागपंचमी की पूजा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इस बार सावन सिर्फ भगवान शिव की भक्ति का महीना नहीं, बल्कि दुर्लभ धार्मिक संयोगों का भी साक्षी बनने जा रहा है। पूरे श्रावण मास में कई शुभ योग बन रहे हैं, लेकिन सबसे विशेष संयोग 17 अगस्त को बनेगा, जब 23 वर्ष बाद सावन सोमवार और नागपंचमी एक ही दिन पड़ेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह महासंयोग शिव आराधना, नाग पूजन और कष्ट निवारण के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। इसके साथ ही सावन में सोम प्रदोष, भौम प्रदोष, शिवरात्रि और हरियाली तीज जैसे प्रमुख पर्व भी श्रद्धालुओं की आस्था को और विशेष बनाएंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के आचार्य डॉ. अश्विनी पांडेय और मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरि बताती हैं कि सावन के दूसरे सोमवार, 10 अगस्त को सोम प्रदोष व्रत का भी दुर्लभ संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव का व्रत, पूजन और अभिषेक करने से संतान सुख की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। वहीं पूरे सावन में एक समय भोजन कर भगवान शिव और श्रीहरि विष्णु का जल अथवा अन्य द्रव्यों से अभिषेक करने का विशेष महत्व बताया गया है।
विज्ञापन


25 अगस्त को शिव और हनुमान आराधना का विशेष संयोग
25 अगस्त, मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत रहेगा। शास्त्रों के अनुसार कर्ज या आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों के लिए यह व्रत विशेष फलदायी माना गया है। इस दिन भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से आर्थिक बाधाएं दूर होने और धन संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन राशियों के लिए शुभ संकेत

UP: After 23 years, the great coincidence of Nag Panchami on the Monday of Sawan
नागपंचमी। - फोटो : amar ujala

ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, तुला और मीन राशि के जातकों के लिए यह सावन विशेष शुभ फल देने वाला रहेगा। इन राशियों के लोगों को कॅरिअर में उन्नति, आर्थिक स्थिरता और नए अवसर मिलने के प्रबल योग हैं। वहीं अन्य सभी राशियों के जातकों के लिए भी सावन सोमवार का व्रत और भगवान शिव की आराधना शुभ फलदायी मानी गई है। मान्यता है कि इससे रुके हुए कार्यों में गति आती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

सावन में कब-कब हैं प्रमुख पर्व
सावन में चार सोमवार और चार मंगला गौरी व्रत पड़ेंगे। पहला सोमवार तीन अगस्त, दूसरा 10 अगस्त, तीसरा 17 अगस्त और चौथा 24 अगस्त को है। 17 अगस्त को ही 23 वर्ष बाद सावन सोमवार पर नागपंचमी का दुर्लभ महासंयोग बनेगा। मंगला गौरी व्रत चार, 11, 18 और 25 अगस्त को रहेंगे। कामिका एकादशी आठ अगस्त, सावन की शिवरात्रि 11 अगस्त, हरियाली अमावस्या 12 अगस्त, हरियाली तीज 15 अगस्त, पुत्रदा एकादशी 23 अगस्त तथा रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा 28 अगस्त को मनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed