{"_id":"6a6db3057756dc368e064fee","slug":"video-lkhanauu-ma-japaenaaaiisa-ka-sacalna-ka-le-nakalga-galbl-tadara-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में जेपीएनआईसी के संचालन के लिए निकलेगा ग्लोबल टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में जेपीएनआईसी के संचालन के लिए निकलेगा ग्लोबल टेंडर
राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में समाजवादी चिंतक जय प्रकाश नारायण के नाम पर बने जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय सेंटर यानी जेपीएनआईसी का संचालन एलडीए ठेके पर देगा। इसके लिए ग्लोबल टेंडर निकाला जाएगा। जो कंपनी इसे लेगी वही मरम्मत का काम अपने खर्चे पर कराएगी। संचालन के एवज में एलडीए को भी तय राशि देगी।
गोमती नगर में एलडीए ऑफिस के निकट करीब 20 एकड़ में बने जेपीएनआईसी का निर्माण साल 2013 में शुरू हुआ और साल 2017 में निर्माण पूरा होने से पहले ही इसका काम बंद हो गया। जिस समय काम बंद हुआ था उस समय फिनिशिंग सहित करीब 50 करोड़ रुपये के काम बचे थे और करीब 850 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे। बचे काम को पूरा करने के लिए बजट मिलने के बाद 2017 में घोटाले के आरोपों पर जांच शुरू हो गई। इसलिए कई साल काम बंद रहा। अब फिर एक बार इसका संचालन शुरू करने पर काम हो रहा है।
एलडीए के वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि संचालन 30 साल के लिए ठेके पर दिया। इसके लिए ग्लोबल टेंडर निकाला जाएगा। बैठक हो गई है अब शासन से अनुमति आने के बाद टेंडर को जारी कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।