{"_id":"69e44bab18e161a35d0ef897","slug":"video-adm-inspected-bhojla-mandi-and-examined-the-procurement-system-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"भोजला मंडी का निरीक्षण कर एडीएम ने खरीद की व्यवस्था को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजला मंडी का निरीक्षण कर एडीएम ने खरीद की व्यवस्था को परखा
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 08:57 AM IST
Link Copied
गेहूं खरीद के मद्देनजर भोजला मंडी स्थित खाद्य विभाग के दो और भारतीय खाद्य विभाग के एक राजकीय गेहूं क्रय केंद्र का एडीएम वित्त एवं राजस्व ने औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर किसानों से गेहूं खरीद करने की व्यवस्था को परखा। अब तक 2071 किसानों से 13455 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। 22 करोड़ से अधिक भुगतान भी किया जा चुका है। एडीएम वरुण कुमार पांडेय ने निर्देश दिए कि क्षेत्र में भ्रमण करते हुए किसानों से उनकी फसल को खरीदने की व्यवस्था की जाए। किसी भी किसान को केंद्र से न लौटाया जाए। केंद्र पर ही फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए लेखपाल और जनसेवा केंद्र संचालकों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि अधिक से अधिक कृषकों की फसल को खरीदा जा सके। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि पंजीकरण के आधार पर ही गेहूं की खरीद की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।