Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
thrill of street cricket in Chandigarh's Sector-19: Team-5 wins the match, executing their responsibilities flawlessly
{"_id":"69e442e43b28728a150367ce","slug":"video-thrill-of-street-cricket-in-chandigarhs-sector-19-team-5-wins-the-match-executing-their-responsibilities-flawlessly-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के सेक्टर-19 में गली क्रिकेट का रोमांच, टीम-5 ने जीता मैच, सफाई से निभाई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के सेक्टर-19 में गली क्रिकेट का रोमांच, टीम-5 ने जीता मैच, सफाई से निभाई जिम्मेदारी
सेक्टर-19 की गलियों में रविवार को गली क्रिकेट मैच का रोमांच देखने को मिला। टीम नंबर 6 और टीम नंबर 5 के बीच हुए इस मुकाबले में टीम-5 ने शानदार जीत दर्ज की। मैच के बाद विजेता टीम ने न सिर्फ खूब जश्न मनाया बल्कि जिम्मेदारी का भी बेहतरीन उदाहरण पेश किया।
मैच में दोनों टीमों की बालिकाओं ने भरपूर जोश और उत्साह के साथ खेल दिखाया। टीम-5 की खिलाड़ियों ने बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। जीत के बाद खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर था, वे खुशी से फूले नहीं समा रही थीं। लेकिन इस खुशी में भी उन्होंने अनुशासन नहीं छोड़ा। मैच समाप्त होते ही पूरी टीम ने मिलकर ग्राउंड को साफ किया, कूड़ा-करकट इकट्ठा कर नजदीकी डस्टबिन में डाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।