Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Devotees gathered in large numbers for the flag procession of Mata Rani in Kotkapura, Speaker Kultar Singh Sandhwan also participated.
{"_id":"6a6e095a5d73c270430a4f0f","slug":"video-devotees-gathered-in-large-numbers-for-the-flag-procession-of-mata-rani-in-kotkapura-speaker-kultar-singh-sandhwan-also-participated-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में माता रानी की झंडा शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में माता रानी की झंडा शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भी हुए शामिल
स्थानीय प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर देव स्थान से शनिवार को सावन माह के पावन अवसर पर माता रानी के झंडों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में शहर की सभी भजन मंडलियों, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने माता रानी के झंडे लेकर श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सावन माह की शुभकामनाएं देते हुए पंजाब की खुशहाली, अमन-शांति और समृद्धि की कामना की। हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा की शुरुआत श्री दुर्गा मंदिर देव स्थान से हुई। यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से होकर पुनः मंदिर परिसर में संपन्न होगी। मार्ग में जगह-जगह सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा में बैंड-बाजों की मधुर धुनें, आकर्षक धार्मिक झांकियां और भजन गायकों की भक्तिमय प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी धार्मिक, सामाजिक और सेवा संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि सभी धर्मों के आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं और पंजाबी मिलजुल कर उत्सव मनाकर आपसी भाईचारे का संदेश देते है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन प्रदेश में अमन-शांति और सामाजिक एकता को और मजबूत करते हैं। उन्होंने मंदिर प्रबंधकों को सफल आयोजन की बधाई देते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।