{"_id":"6a6dba6e9e547d440b09c1d0","slug":"video-three-arrested-for-house-burglary-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर में घुसकर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर में घुसकर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
आगरा। कमला नगर पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया है।
लक्ष्मी नगर, सिकंदरा निवासी डॉ. रंजना गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 94 वर्षीय मां लक्ष्मी बेन गुप्ता प्रोफेसर कॉलोनी में रहती हैं। 26 जुलाई की रात करीब 3 बजे एक चोर उनके घर में घुस गया। चोर ने बुजुर्ग महिला के हाथों से लगभग ढाई तोले (करीब 25 ग्राम) के दो सोने के कड़े, पर्स में रखे एक हजार रुपये, और दो छोटे गैस सिलिंडर चुरा लिए। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की थी। निगरानी कैमरे के फुटेज की मदद से 29 जुलाई को टेढ़ी बगिया निवासी एक आरोपी को पकड़ा गया। उससे पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार रात मथुरा के लक्ष्मी नगर निवासी मोनू शुक्ला और नई आबादी, न्यू आगरा के शाहरुख को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से चोरी किए गए कंगन के टुकड़े और 270 रुपये बरामद हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।