{"_id":"6a6e07da253b4f86950ff624","slug":"hurt-by-his-wife-filing-complaint-at-police-station-husband-took-his-own-life-by-hanging-himself-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पिटाई से नाराज पत्नी गई थाने, घर पर फंदे से लटकी मिली पति की लाश; नोएडा से दो दिन पहले ही आया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पिटाई से नाराज पत्नी गई थाने, घर पर फंदे से लटकी मिली पति की लाश; नोएडा से दो दिन पहले ही आया था घर
Sat, 01 Aug 2026 08:24 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:24 PM IST
सार
दंपती के बीच हुई कहासुनी के बाद पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पिटाई की शिकायत करने पत्नी थाने पहुंची तो पति ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनुपरी के औंछा क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में शनिवार दोपहर कहासुनी के बाद एक युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। इससे नाराज पत्नी शिकायत करने थाने चली गई। इसी बीच पति ने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगा लिया। दरवाजा तोड़कर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक मोनू कुमार (30) नोएडा में रहकर टैक्सी चलाता था। वह दो दिन पहले ही अपने गांव विक्रमपुर आया था। शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर मोनू और उसकी पत्नी कुंती देवी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मोनू ने गुस्से में आकर कुंती की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर कुंती थाने में शिकायत करने की बात कहकर घर से निकल गई। पत्नी के जाने के बाद मोनू ने खुद को कमरे में अंदर से बंद कर लिया और अंगोछे के सहारे पंखे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर परिजन को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो मोनू फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में मातम छाया हुआ है।