{"_id":"6a6dba44070862d0160e019d","slug":"video-coach-accused-of-attempting-to-sexually-assault-athlete-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोच पर खिलाड़ी से कुकर्म की कोशिश करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कोच पर खिलाड़ी से कुकर्म की कोशिश करने का आरोप
आगरा। एकलव्य स्टेडियम के एक खिलाड़ी ने अपने कोच पर कुकर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। साथ ही खिलाड़ी का यह भी आरोप है कि कोच ने शुक्रवार को उसे दूसरे खिलाड़ी की मदद करने पर अपशब्द कहे। पीड़ित के चाचा ने सदर थाने में तहरीर दी है।
तहरीर के मुताबिक, पीड़ित छात्र ने बताया है कि उसके कोच ने उसे 22 जुलाई को स्पेशल प्रैक्टिस के बहाने आधा घंटा पहले बुलाया। आरोप है कि बाथरूम में ले जाकर कुकर्म की कोशिश की। वह शोर मचाते हुए बाहर भागा। कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी उसे भागते हुए देखा। शुक्रवार को भी अभद्रता की गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। मामले में कोच के खिलाफ शिकायत का एक पत्र वायरल हुआ है। खिलाड़ी कोच पर खिलाड़ियों में भेदभाव करने के आरोप लगाए गए हैं। उधर, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा का कहना है कि पूर्व में कोच पर भेदभाव का आरोप लगाया गया था। जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। अब खिलाड़ी से गलत हरकत का मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।