{"_id":"6a6ddfd3a216fdbd440ea3f9","slug":"women-in-punjab-will-receive-funds-under-the-mavan-dhiyan-satkar-yojana-on-september-1st-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में सीएम मान का एलान: इस दिन महिलाओं के फोन में आएगा मैसेज, मावां-धियां सत्कार योजना के तहत आएगी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में सीएम मान का एलान: इस दिन महिलाओं के फोन में आएगा मैसेज, मावां-धियां सत्कार योजना के तहत आएगी राशि
Sat, 01 Aug 2026 05:30 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:30 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार ने लोगों से किए हर वादे को एक-एक करके पूरा किया है और महिला सशक्तिकरण के लिए यह ऐतिहासिक कदम है।
विज्ञापन
पठानकोट में सीएम मान और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार द्वारा ''मावां-धियां सत्कार योजना'' के तहत प्रदेश की करीब 40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में वित्तीय सहायता की राशि जमा करवाने का निर्देश दे दिया है। पठानकोट के ब्लॉक धारकलां स्थित व्हाइट हाउस अस्पताल के मैदान में करवाए गए राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस योजना की औपचारिक शुरुआत की।
कईयों के बैंक खातों में तो यह सम्मान राशि पहुंच भी गई है। 18 वर्ष से अधिक आयु वाली एससी महिलाओं को 4500 रुपये और सामान्य वर्ग की महिलाओं को तीन हजार रुपये तीन माह के मिलेंगे। सूत्रों की माने तो कार्यक्रम में ज्यादातर आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर मौजूद रहीं क्योंकि उन्हें एक दिन पहले ही आज के कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश हो चुके थे जिस वजह से वे सेंटर बंद करके आज सीएम के प्रोग्राम में बसों के जरिए पहुंची।
महिला सशक्तिकरण के लिए यह ऐतिहासिक कदम: सीएम भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार ने लोगों से किए हर वादे को एक-एक करके पूरा किया है और महिला सशक्तिकरण के लिए यह ऐतिहासिक कदम है। यह राशि भले ही किसी को अमीर नहीं बनाती, लेकिन हर महिला को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण प्रयास है। यह महिलाओं का अपना हक है, जिससे वे अपनी घरेलू जरूरतें, बच्चों की शिक्षा, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सामाजिक रस्मों को बिना किसी पर निर्भर हुए पूरा कर सकेंगी। 1 सितंबर से दोबारा लोगों के मोबाइल पर मैसेज आएगा और महिलाओं को सम्मान राशि मिलेगी।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान ने कहा आम आदमी पार्टी की पहचान ही अपने वादे निभाने की है। पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और उनके द्वारा पंजाब के लोगों से किए वादे हों या उनके द्वारा मुख्यमंत्री के रूप में किए गए एलान, सरकार ने उन्हें एक-एक करके पूरा किया है। आम आदमी पार्टी वही वादा करती है, जिसे पूरा करने का दम रखती है और जो वादा कर देती है, उसे हर हालत में निभाती है।

पहले चरण में 32 लाख महिलाओं को मिला योजना का लाभ
पहले चरण में 32 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिला था, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। जिन महिलाओं ने बाद में आवेदन किए हैं, उन्हें भी तीन महीने की बनती राशि मिलेगी। किसी भी लाभार्थी के साथ कोई बेइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। सरकार की नीयत साफ है और लोगों की भलाई के लिए शुरू की गई योजनाएं लगातार जारी रहेंगी। महिलाओं को मिलने वाली यह सहायता उनकी आर्थिक मजबूती के साथ-साथ परिवारों की भलाई में भी अहम भूमिका निभाएगी।
लोगों का भरोसा ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत
इस मौके पर पंजाब आम आदमी पार्टी के इंचार्ज मनीष सिसोदिया और पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग से किए वादों को समय पर पूरा कर रही है और लोगों का भरोसा ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर, बटाला के विधायक शैरी कलसी, सुजानपुर इंचार्ज स्वर्ण सलारिया के अलावा आम आदमी पार्टी के अन्य नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।