{"_id":"6a6ddf2f92b62ba31e041a51","slug":"26-less-rainfall-in-july-water-level-of-bhakra-pong-dams-decreased-irrigation-and-power-crisis-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जुलाई में 26% कम बारिश, भाखड़ा-पौंग बांधों का जलस्तर घटा, सिंचाई और बिजली पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में 26% कम बारिश, भाखड़ा-पौंग बांधों का जलस्तर घटा, सिंचाई और बिजली पर संकट
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 01 Aug 2026 05:27 PM IST
Link Copied
पंजाब में मानसून के पहले महीने जुलाई में बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में जुलाई में सामान्य से 26 फीसदी कम बारिश हुई है। सामान्य 161.4 मिलीमीटर के मुकाबले इस बार केवल 119.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जून और जुलाई में कम बारिश का असर प्रमुख बांधों के जलस्तर पर भी पड़ा है। इससे आने वाले दिनों में सिंचाई के लिए पानी की कमी और बिजली उत्पादन प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। इस बार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और फरीदकोट को छोड़कर सभी जिलों में बारिश सामान्य से कम रही। कई जिलों में कमी 71 फीसदी तक दर्ज की गई।पठानकोट में सबसे अधिक 495.5 एमएम बारिश हुई जबकि मानसा में सबसे कम 38.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। मानसा के अलावा मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और फाजिल्का में भी बारिश की कमी रही। कम बारिश का असर हिमाचल प्रदेश स्थित प्रमुख बांधों पर भी दिखाई दे रहा है। भाखड़ा बांध में इस समय पानी का स्तर 1599.33 फुट है जो पिछले साल के मुकाबले 21.67 फुट कम है। वहीं पौंग बांध में जलस्तर 1338.40 फुट दर्ज किया गया है जो पिछले साल की तुलना में 15.69 फुट नीचे है।केंद्रीय जल आयोग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में भाखड़ा, पौंग और कोल बांधों के जलाशयों में कुल भंडारण सामान्य से 10.83 फीसदी कम है। पंजाब के रणजीत सागर बांध में भी जल भंडारण सामान्य से 9.21 फीसदी कम दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।