{"_id":"6a6db73ecefb4701d60c7566","slug":"video-gurukul-international-school-solan-oath-taking-ceremony-student-cabinet-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan News: गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह, छात्र प्रतिनिधियों ने ली नेतृत्व और अनुशासन की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह, छात्र प्रतिनिधियों ने ली नेतृत्व और अनुशासन की शपथ
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:37 PM IST
Link Copied
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय की सीनियर स्टूडेंट कैबिनेट (कक्षा 12) और जूनियर स्टूडेंट कैबिनेट (कक्षा 6) के नवनिर्वाचित छात्र-प्रतिनिधियों ने विद्यालय के आदर्शों, अनुशासन और उत्तरदायित्व का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन दिनेश गर्ग, पीटीए अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर और देवेंद्र सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनिर्वाचित छात्र-प्रतिनिधियों को सैश और बैज पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें नेतृत्व क्षमता, ईमानदारी, अनुशासन और सेवा-भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व कौशल, जिम्मेदारी की भावना और अनुशासित कार्यशैली विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।