{"_id":"6a6deb3fbf026d38d60c1a29","slug":"video-cm-saini-will-visit-faridkot-tomorrow-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कल फरीदकोट में आएंगे सीएम सैनी, बावरिया समाज सम्मेलन में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल फरीदकोट में आएंगे सीएम सैनी, बावरिया समाज सम्मेलन में होंगे शामिल
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 2 अगस्त को फरीदकोट जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। उनके दौरे को भाजपा के मिशन-2027 की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे कोटकपूरा के अमृत पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद फरीदकोट में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और कई प्रमुख परिवारों व एक नामी डॉक्टर समेत कई लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे।
इसके अलावा सादिक की अनाज मंडी में अखिल भारतीय समस्त डीएनटी समाज संगठन का सम्मेलन होगा। सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री के अलावा राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू और पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ भी शामिल होंगे। डीएनटी संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जसपाल सिंह पंजगराईं के अनुसार सम्मेलन में विमुक्त एवं घुमंतू जातियों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही समाज की विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा, जिसे केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।