{"_id":"6a6db9fd160c4c55d00b3ec8","slug":"video-thieves-set-door-on-fire-with-petrol-before-breaking-in-and-stealing-valuables-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पेट्रोल डालकर दरवाजा जलाया फिर घर में घुसकर की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पेट्रोल डालकर दरवाजा जलाया फिर घर में घुसकर की चोरी
आगरा। बिचपुरी की साईंनाथ कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान का दरवाजा पेट्रोल डालकर जला दिया। इसके बाद घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर, नकदी समेट ले गए। बच्चे की रिमोट वाली कार भी चोर ले गए। जगदीशपुरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भरतपुर निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह पिछले तीन साल से साईंनाथ कॉलोनी में रह रहे हैं। पत्नी ज्योति की तबीयत खराब होने पर 14 जुलाई को भरतपुर चले गए थे। 23 की सुबह लौटने पर मुख्य गेट का ताला टूटा और घर का मुख्य दरवाजा जला मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। अंदर अलमारियों के ताले टूटे और कई सामान बिखरे थे।
मनीष का आरोप है कि सोने की अंगूठी, पत्नी के झुमके, मंगलसूत्र, 500 ग्राम चांदी की पायल, 25 हजार रुपये नकद और बच्चे की रिमोट वाली कार चोर ले गए। घर के बाहरी हिस्से में खड़ी उनकी बाइक से पेट्रोल निकालकर दरवाजे को जलाया गया था। दोबारा शिकायत करने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि जांच चल रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकाॅर्डिंग देखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।