{"_id":"69e49fff60acd0b2e60bf2c4","slug":"video-brabka-ma-parasharama-jayata-ka-thhama-kanaya-oura-vapara-pajana-ka-satha-hae-bhadara-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में परशुराम जयंती की धूम, कन्या और विप्र पूजन के साथ हुए भंडारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में परशुराम जयंती की धूम, कन्या और विप्र पूजन के साथ हुए भंडारे
बाराबंकी में परशुराम जयंती की धूम मची रही। भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन हुआ।
शहर कोतवाली के सामने लखनऊ-अयोध्या हाईवे किनारे भाजपा नेता प्रमोद तिवारी के संयोजन में आयोजित जयंती समारोह में कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक अनुष्ठानों के बाद कन्या भोज और विप्र पूजन कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस मौके पर भाजपा नेता सिद्धार्थ अवस्थी ने कहा कि भगवान परशुराम ने शास्त्र और शस्त्र दोनों के संतुलित उपयोग का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा, वहीं भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।