{"_id":"69e4e85173365e49cd0d8ed7","slug":"video-samya-shingari-won-three-medals-including-a-gold-in-the-national-swimming-competition-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में साम्या शिंगारी ने स्वर्ण समेत तीन पदक जीते, बहादुरगढ़ में किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में साम्या शिंगारी ने स्वर्ण समेत तीन पदक जीते, बहादुरगढ़ में किया स्वागत
अस्मिता महिला राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में तैराक साम्या शिंगारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण समेत तीन पदक जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। साम्या का बहादुरगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया गया।
गुजरात के अहमदाबाद में 12 से 14 अप्रैल तक आयोजित अस्मिता महिला राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में साम्या ने 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक, 400 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पदक जीतकर बहादुरगढ़ लौटने पर साम्या शिंगारी और उनके प्रशिक्षक चेतन का हरियाणा तैराकी संघ द्वारा एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने साम्या को फूलों और नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं संघ के अन्य सदस्यों ने भी फूलमालाएं पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
साम्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षक और हरियाणा तैराकी संघ द्वारा उपलब्ध कराई गई बेहतर सुविधाओं को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन की बदौलत ही यह उपलब्धि हासिल हो पाई है।
साम्या शिंगारी एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के स्विमिंग पूल में प्रशिक्षण लेती हैं।
इस अवसर पर हरियाणा तैराकी संघ के उपाध्यक्ष रवि शिंगारी, सह सचिव सुरेश जून, सुनील खत्री, सत्यनारायण शर्मा, एनआरआई अनिल शर्मा सहित कई प्रशिक्षक और संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।