{"_id":"69e48962ed3b3e73fe0f7ed6","slug":"video-deputy-cm-brajesh-pathak-targets-sp-for-opposing-women-reservation-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'महिला आरक्षण के विरोध का खामियाजा भुगतेगी सपा', डिप्टी CM ने साधा निशाना; स्मार्ट मीटर पर कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'महिला आरक्षण के विरोध का खामियाजा भुगतेगी सपा', डिप्टी CM ने साधा निशाना; स्मार्ट मीटर पर कही ये बड़ी बात
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को फिरोजाबाद जिले का दौरा किया। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में महिला आरक्षण का विरोध करने का खामियाजा सपा को आगामी चुनावों में भुगतना होगा। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी और विपक्ष के सभी अनुमान धरे रह जाएंगे। उपमुख्यमंत्री शनिवार को फिरोजाबाद के दौरे पर थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर जनता को आश्वस्त करते हुए कहा, 'हम जनहित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्मार्ट मीटर के मामले में सरकार गंभीर है और अगले एक-दो दिन में इस पर कोई ठोस निर्णय ले लिया जाएगा।' इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल के '200 शैया' और '100 शैया' वार्डों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर की व्यवस्थाएं देखीं और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी रमेश रंजन, सीडीओ शत्रोहन वैश्य, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल और सीएमएस डॉ. नवीन जैन मुख्य रूप से मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।