Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Student from Pathankot Clears NDA Exam; Receives Grand Welcome Upon Arriving at the Academy
{"_id":"69e4850560bea086d504692e","slug":"video-student-from-pathankot-clears-nda-exam-receives-grand-welcome-upon-arriving-at-the-academy-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट के छात्र ने एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण की, अकादमी में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट के छात्र ने एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण की, अकादमी में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
जिले के हलका भोआ अधीन आते गांव भरयाल लाहड़ी स्थित एक अकादमी के छात्र ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। यह उपलब्धि हासिल करने के बाद सुखमनजीत सिंह मान जब अकादमी पहुंचे तो प्रिंसिपल और मैनेजमेंट कमेटी ने उनका भव्य स्वागत किया।
छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अकादमी के शिक्षकों और माता-पिता के सहयोग को दिया। सुखमनजीत ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना सेना अधिकारी बनने का था। अकादमी के शिक्षकों ने उन्हें प्रेरित किया और माता-पिता ने भी पूरा समर्थन दिया।
कहा कि अकादमी में पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मोहाली के एक संस्थान से विशेष प्रशिक्षण लिया। इसी के परिणामस्वरूप उन्होंने एनडीए परीक्षा में सफलता प्राप्त की। अब वह सेना में शामिल होकर देश की सेवा करेंगे और अपने देश व स्कूल का नाम रोशन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।