{"_id":"69e4f635ee92224bdf03482b","slug":"video-three-arrested-including-a-bank-account-holder-on-charges-of-committing-cyber-fraud-worth-rs3-crore-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: तीन करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने के आरोप में बैंक खाताधारक समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: तीन करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने के आरोप में बैंक खाताधारक समेत तीन गिरफ्तार
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने म्यूल खाते में रकम मंगाकर तीन करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने के मामले में कैराना के फल विक्रेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी गई रकम के 55 हजार रुपये बरामद किए। आरोपियों ने बंगलुरू, तेलंगाना और पश्चिमी बंगाल के लोगों से ट्रेडिंग में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर ठगी की थी। एसपी एनपी सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर ठगी से संबंधित शिकायत के आधार पर म्यूल बैंक खाते की जांच आदर्श मंडी थाना पुलिस को सौंपी थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि म्यूल खाता केनरा बैंक में सादिक निवासी मोहल्ला खैलकलां कैराना के नाम से पाया गया। इस खाते के संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर बंगलुरू,पश्चिम बंगाल और तेलंगाना से पांच शिकायतों में ट्रेडिंग इनवेस्टमेंट के नाम पर 83 लाख एक हजार चार रुपये की साइबर ठगी किया जाना पाया गया। एसपी के मुताबिक खाताधारक सादिक से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके बैंक खाते का इस्तेमाल मयंक उर्फ सन्नी निवासी मोहल्ला बेगमपुरा कैराना और विशाल निवासी मोहल्ला टीचर्स कालोनी कैराना करते हैं। इस मामले में पुलिस की तरफ से तीनों आरोपियों के विरुद्ध साइबर ठगी के आरोप में आदर्श मंडी थाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।