Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Pokhari Police Conducts Public Awareness Campaign in Jaurasi; Villagers Provided with Important Information
{"_id":"69e4f4a63be35464ab0a588b","slug":"video-pokhari-police-conducts-public-awareness-campaign-in-jaurasi-villagers-provided-with-important-information-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"पोखरी पुलिस का जौरासी में जनजागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी गई अहम जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी पुलिस का जौरासी में जनजागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी गई अहम जानकारियां
पोखरी। थाना पोखरी पुलिस द्वारा जनपद में जनसुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत के नेतृत्व में ग्राम सभा जौरासी में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को यातायात नियमों, साइबर अपराधों एवं महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित ग्रामीणों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दी जाए तथा वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए। साथ ही ट्रिपल राइडिंग से बचने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने पर भी जोर दिया गया। साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें। अपनी निजी जानकारी जैसे ओटीपी, पासवर्ड या बैंक खाते से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
महिला सुरक्षा के विषय में भी विस्तार से जानकारी देते हुए महिला उत्पीड़न एवं संबंधित अपराधों के प्रति सजग रहने और किसी भी घटना की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत, उपनिरीक्षक दलबीर सिंह नेगी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल जसवंत कुमार, कांस्टेबल भरत सिंह टोलिया सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी, संजय जैसवाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष पूनम देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। फोटो सलंग्न
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।