{"_id":"69e5b7bb0239c8b0fe0ad091","slug":"video-a-grand-procession-of-lord-parshuram-was-taken-out-in-talbehat-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"भगवान परशुराम की जयंती पर तालबेहट में निकाली गई भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान परशुराम की जयंती पर तालबेहट में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम की जयंती पर नगर में ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों ने शोभायात्रा का आरती कर स्वागत किया। रविवार शाम करीब 6 बजे पीर बाबा मड़िया से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा सरफयाना, बड़ा बाजार, सराफा बाजार, रेंज ऑफिस, बस स्टैंड, रामलीला मैदान और पुराने पेट्रोल पंप होते हुए पुनः पीर मड़िया पहुंची। यहां विधि-विधान से भव्य आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में अलग अलग शहरों से आई करतब टोलियों ने आकर्षक प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित किया। ढोल-नगाड़ों की धुन और भगवान परशुराम और अन्य भगवानों के तेल चित्र हाथ ठेले पर थे झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आयोजन में नगर व क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा, कोतवाल मनोज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।