{"_id":"6a746f68cdd116814007c52b","slug":"lalitpur-candidate-attempted-to-join-home-guard-recruitment-using-a-fake-mark-sheet-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: फर्जी मार्कशीट के सहारे होमगार्ड भर्ती में पहुंचा अभ्यर्थी, सत्यापन के दौरान खुली पोल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: फर्जी मार्कशीट के सहारे होमगार्ड भर्ती में पहुंचा अभ्यर्थी, सत्यापन के दौरान खुली पोल, गिरफ्तार
Thu, 06 Aug 2026 05:05 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 06 Aug 2026 05:05 PM IST
सार
बायोमेट्रिक सत्यापन और जांच के दौरान आरोपी के पास से दो अलग-अलग जन्मतिथियां, दो आधार कार्ड और संदिग्ध हाईस्कूल प्रमाणपत्र मिले हैं।
विज्ञापन
फर्जी मार्कशीट के सहारे होमगार्ड भर्ती में पहुंचा अभ्यर्थी गिरफ्तार।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान ललितपुर पुलिस लाइन स्थित भर्ती केंद्र पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे भर्ती में शामिल होने का प्रयास करने वाले एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया गया। बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान उसकी पहचान में गड़बड़ी सामने आने पर जांच की गई, जिसमें दो अलग-अलग जन्मतिथियां, दो आधार कार्ड और संदिग्ध हाईस्कूल प्रमाणपत्र मिलने से भर्ती प्रक्रिया में धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
पुलिस लाइन भर्ती केंद्र पर 4 अगस्त 2026 को दस्तावेजों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा था। इसी दौरान बृजेश कुमार पुत्र मदनलाल, निवासी ग्राम देहली सुजानपुर, थाना बिठूर, जनपद कानपुर नगर का बायोमेट्रिक मिलान करने पर सिस्टम में उसकी दो अलग-अलग जन्मतिथियां 13 जनवरी 1986 तथा 13 अगस्त 1990 प्रदर्शित हुईं। इससे भर्ती अधिकारियों को संदेह हुआ और अभ्यर्थी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभ्यर्थी के पास से दो अलग-अलग आधार कार्ड बरामद हुए, जिनमें जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज थी। इसके अलावा वर्ष 2004 की हाईस्कूल की डुप्लीकेट एवं संदिग्ध अंकपत्र तथा प्रमाणपत्र भी बरामद किए गए। अधिकारियों द्वारा सख्ती से पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने हाईस्कूल के प्रमाणपत्र में जन्मतिथि में हेरफेर कराई थी और उसी के आधार पर दूसरा आधार कार्ड बनवाकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का प्रयास किया। इस मामले में डीवी/पीएसटी सुरक्षा प्रभारी उपनिरीक्षक फारूक अहमद की तहरीर पर कोतवाली सदर में आरोपी बृजेश कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि एक अभ्यर्थी के अभिलेखों की जांच की गई। जांच में दो आधार कार्ड और नकली मार्कशीट मिली। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।