फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   FIR registered for assault on a young man and Dalit oppression.

Lalitpur News: युवक से मारपीट और दलित उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

Fri, 07 Aug 2026 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
FIR registered for assault on a young man and Dalit oppression.
मड़ावरा। पुराने विवाद को लेकर पिता-पुत्र ने युवक से गालीगलौज कर मारपीट कर दी जिसके चलते वह घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रनगांव निवासी अनिकेत पुत्र देवेंद्र गंधर्व बेड़िया ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि 20 जुलाई को वह अपने घर से रसोई गैस सिलिंडर लेने मड़ावरा स्थित गैस एजेंसी जा रहा था तब मोती महाराज मंदिर के नजदीक रनगांव निवासी अमित भंडारी, हैप्पी जैन पुत्रगण विनोद जैन व विनोद जैन ने ट्रैक्टर ट्रॉली के पुराने मामले को लेकर लाठी-डंडों से पिटाई कर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित जब चीखा-चिल्लाया तो कई लोग मौके पर आ गए। मौका पाकर आरोपी जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी के आरोप में बीएनएस एवं दलित अस्पृश्यता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed