फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Raids to be conducted against child labour and begging: DM

बालश्रम व भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलेगा छापामार अभियान : डीएम

Fri, 07 Aug 2026 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Raids to be conducted against child labour and begging: DM
स्कूली वाहन की फिटनेस सहित वाहन चालक व नंबर का पुलिस सत्यापन जरूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने बालश्रम व बाल भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए श्रम विभाग की टीम को होटलों, दुकानों, ट्रेनों व अन्य स्थानों पर छापामार अभियान चलाने और कोई बाल श्रमिक मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वह बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति मिशन वात्सल्य की बैठक में बोल रहे थे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परिवहन विभाग बच्चों की सुरक्षा को दृष्टि में रखते हुए सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस चेक कराए और यह भी सुनिश्चित करे कि प्रत्येक स्कूली बस, टैक्सी, टेंपो आदि पर वाहन चालक का नाम, नंबर सहित जरूरी सूचनाएं अंकित हों। उन्होंने वाहन चालक का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि महिला एवं बाल कल्याण विभाग की सभी योजनाएं महिलाओं और बच्चों से संबंधित हैं इसलिए इनके आवेदन किसी भी स्तर पर लंबित न रहें। यदि कोई भी अधिकारी इन्हें अपने स्तर पर लंबित रखता है तो मेरे संज्ञान में लाया जाए,संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जनपद में बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर गंभीरता से वार्ता करते हुए गांव-गांव में इनके दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। कहा कि लोगों को बताएं कि बाल विवाह एक कानूनी व सामाजिक अपराध है, इसमें शामिल अभिभावकों व अन्य रिस्तेदारों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार, एसडीएम सदर हेमंत पटेल, सीओ सदर अजय कुमार, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed