{"_id":"6a74eedf3aaa638c8e05a712","slug":"case-of-abetment-to-suicide-registered-against-four-individuals-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-160879-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट चार के खिलाफ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट चार के खिलाफ दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। करीब बारह दिन पूर्व फंदे पर लटककर युवक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम डोगराखुर्द/कलां निवासी निरभान ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उनके भाई जोधिन ने पूर्व में गांव के कुछ लोगों के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी पूरन विश्वकर्मा, सीताराम विश्वकर्मा, रामरतन विश्वकर्मा, पुष्पा विश्वकर्मा निवासी ग्राम डोंगराखुर्द/कलां राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे और आए दिन धमकाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इन धमकियों और प्रताड़ना से परेशान होकर 24 जुलाई 2026 को जोधिन ने गांव के बाहर आम के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या हेतु उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।