{"_id":"69e59a58961e814a9c0c7173","slug":"video-special-vdc-meeting-in-nakodar-community-and-police-join-hands-to-pledge-a-drug-free-punjab-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नकोदर में विशेष वीडीसी बैठक, समाज-पुलिस ने मिलकर लिया नशा-मुक्त पंजाब का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकोदर में विशेष वीडीसी बैठक, समाज-पुलिस ने मिलकर लिया नशा-मुक्त पंजाब का संकल्प
पंजाब सरकार की मुहिम “युद्ध नशों के विरुद्ध” के तहत सब-डिवीजन नकोदर में संपर्क आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष वीडीसी ( विलेज डिफेंस कमेटी) बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान और पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर, एसएसपी हरविंदर सिंह विरक के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में डीएसपी ओंकार सिंह बराड़, थाना प्रभारी नकोदर सदर इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह, नकोदर सिटी के एसआई हरमिंदर सिंह, नूरमहल के एसआई बलजिंदर सिंह, महिला सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर सीमा तथा सांझ केंद्र नकोदर के एएसआई हंस राज सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के नकोदर कोऑर्डिनेटर सुखविंदर गडवाल ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान सहित वीडीसी/ डब्ल्यूडीसी सदस्य, सरपंच, पंच और अन्य गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। प्रभावित व्यक्तियों के उपचार, काउंसलिंग और पुनर्वास पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी और समय पर हस्तक्षेप से ही नशे पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। लोगों को हेल्पलाइन नंबर 9779100200 साझा करते हुए अपील की गई कि वे नशे से जुड़ी जानकारी बिना डर साझा करें। पुलिस अधिकारियों ने दोहराया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और जनसहयोग से पंजाब को नशा-मुक्त और स्वस्थ राज्य बनाया जाएगा।
मनमोहन सिंह
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।