Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Governor Gulab Chand Kataria, currently on a visit to Amritsar, paid obeisance at Harmandir Sahib.
{"_id":"69e593f531d7fd63d20bc701","slug":"video-governor-gulab-chand-kataria-currently-on-a-visit-to-amritsar-paid-obeisance-at-harmandir-sahib-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर दौरे पर आए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर दौरे पर आए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा
अमृतसर दौरे के दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचकर माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच राज्यपाल ने गुरु घर में नतमस्तक होकर वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह दिन उनके लिए बेहद सौभाग्यशाली है, क्योंकि आज सिखों के दूसरे गुरु गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर हरिमंदिर साहिब में हाजिरी लगाना वे अपना बड़ा सौभाग्य मानते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि जब भी वे हरिमंदिर साहिब आते हैं, देश और पंजाब की सुख-शांति के लिए अरदास करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरु साहिब की कृपा से ही वे पिछले डेढ़ साल से पंजाब की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं और आगे भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाते रहेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरे की कोई विशेष योजना नहीं थी, लेकिन अचानक अमृतसर आने का अवसर मिला और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने गुरु चरणों में नमन करते हुए पूरे देश, पंजाब और मानवता के कल्याण की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।