सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Action against 4 vehicles, including a Thar, for stunt driving on New Year procession day

Korba News: नववर्ष शोभायात्रा के दिन स्टंट करने वाले चालकों पर सख्त एक्शन, एक थार जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार

हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा के दिन घंटाघर ओपन थिएटर मैदान में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। खबर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया।

Action against 4 vehicles, including a Thar, for stunt driving on New Year procession day
कोरबा पुलिस का एक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिला पुलिस कोरबा ने खतरनाक और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक थार कार जब्त की गई है।

Trending Videos


नववर्ष के दिन 19 मार्च को दोपहर करीब 3:30 बजे से 4:00 बजे के बीच घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने की सूचना मिली थी। उनके इस कृत्य से वहां मौजूद आम नागरिकों के लिए दुर्घटना का खतरा पैदा हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

korba


शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में मामला दर्ज किया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 281, 3(5) और मोटर व्हीकल्स एक्ट, 1988 की धारा 184 शामिल हैं। जांच के दौरान चार वाहनों के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया। 

इनमें स्कॉर्पियो (CG 11 AA 6166), बोलेरो (CG 12 BJ 2975), स्विफ्ट (CG 12 BF 3890) और थार (CG 04 NG 8300) शामिल थे। थार कार के चालक रामकृष्ण साहू निवासी डेंगू नाल, कोरबा और स्वामी नंदूलाल साव निवासी दर्री, कोरबा पाए गए। पुलिस ने थार कार को जब्त कर लिया है और अन्य वाहनों की तलाश जारी है।

 

korba


इस प्रकरण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन रामपुर में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। हिमांशु बैरागी  का नाम इसमें शामिल है। इन व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 170 और 126/135 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ऐसे लापरवाह चालकों पर लगातार निगरानी रख रही है।

पुलिस की अपील
जिला पुलिस कोरबा ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने तेज गति और स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचने की सलाह दी है। नागरिकों को सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है। भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed