Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Allen Raipur coaching stalled due to unpaid DMF fees, Korba students' future at risk, parents protest

कोरबा: जेईई-नीट की तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित, फीस नहीं मिलने पर एलन इंस्टीट्यूट ने रोकी कोचिंग

Thu, 12 Nov 2026 03:36 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 03:36 PM IST
सार

जेईई और नीट की तैयारी कराने के लिए रायपुर के एलन इंस्टीट्यूट भेजा गया था, लेकिन डीएमएफ फंड से कोचिंग फीस का पूरा भुगतान नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नाराज अभिभावक कलेक्ट्रेट पहुंचे और बकाया फीस जमा करने की मांग की।

विज्ञापन
Allen Raipur coaching stalled due to unpaid DMF fees, Korba students' future at risk, parents protest
फीस जमा नहीं होने से एलन इंस्टीट्यूट रायपुर में बच्चों की पढ़ाई पर संकट

विस्तार

कोरबा जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई प्रशासनिक पहल अब सवालों के घेरे में है। जेईई और नीट की तैयारी के लिए रायपुर स्थित एलन इंस्टीट्यूट भेजे गए छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसका कारण कोचिंग फीस का पूरा भुगतान न होना बताया गया है।
विज्ञापन


कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा और एलन संस्थान को नोटिस जारी किया है। फीस जमा न होने पर कोचिंग संस्थान ने बच्चों को पढ़ाई से मना कर दिया। इससे नाराज अभिभावक गुरुवार को अपने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के सामने अपनी समस्या रखी। 26 मई 2025 को इन मेधावी विद्यार्थियों को एलन इंस्टीट्यूट रवाना किया गया था। इनकी कोचिंग फीस की व्यवस्था जिला खनिज न्यास मद (डीएमएफ निधि) से होनी थी। प्रशासन चाहता था कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग मिले। फीस भुगतान में देरी ने पूरी योजना पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों का आरोप है कि फीस समय पर जमा न होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन


अभिभावकों का विरोध
कलेक्ट्रेट पहुंचे अभिभावकों ने स्पष्ट कहा कि पूरी बकाया फीस जमा होने तक वे बच्चों को एलन रायपुर नहीं भेजेंगे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन और चक्काजाम करेंगे। आर्थिक तंगी के कारण महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाने वाले परिवारों को उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुगतान की स्थिति
मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एलन को अब तक 2 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। शेष राशि जल्द ही जमा करा दी जाएगी। हालांकि, अभिभावकों का कहना है कि केवल आश्वासन से पढ़ाई शुरू नहीं होगी। यह बड़ा सवाल है कि डीएमएफ निधि से संचालित इस योजना में समय पर भुगतान क्यों नहीं हुआ।

फीस जमा नहीं होने से एलन इंस्टीट्यूट रायपुर में बच्चों की पढ़ाई पर संकट

फीस जमा नहीं होने से एलन इंस्टीट्यूट रायपुर में बच्चों की पढ़ाई पर संकट

 

फीस जमा नहीं होने से एलन इंस्टीट्यूट रायपुर में बच्चों की पढ़ाई पर संकट

फीस जमा नहीं होने से एलन इंस्टीट्यूट रायपुर में बच्चों की पढ़ाई पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed