{"_id":"6af59cdb5d1750118208faa3","slug":"youths-body-found-at-cremation-ground-borax-recovered-suicide-suspected-police-seeking-identification-korba-news-c-1-1-noi1487-4927011-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: श्मशान घाट में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पास में मिला सुहागा; पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: श्मशान घाट में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पास में मिला सुहागा; पहचान में जुटी पुलिस
Thu, 12 Nov 2026 04:53 PM IST
कोरबा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:53 PM IST
सार
श्मशान घाट में 20 से 25 वर्ष के अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के पास से बोरैक्स (सुहागा) और पानी के पाउच बरामद हुए हैं। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
श्मशान घाट में मिला अज्ञात युवक का शव,बोरैक्स और पानी पाउच बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत भलपरी गांव के श्मशान घाट में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर उरगा पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। युवक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई गई है। उसने काले रंग की टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी। युवक के पास से बोरैक्स यानी सुहागा नामक पदार्थ और पानी के पाउच बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि युवक ने बोरैक्स का सेवन कर आत्महत्या की होगी। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शव कक्ष में रखवा दिया है।
फोरेंसिक जांच और पहचान के प्रयास
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फोरेंसिक विशेषज्ञ को बुलाया गया। फोरेंसिक दल ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। बरामद पदार्थों को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में मुनादी कराई है। जिले के सभी थाना-चौकियों को भी इस संबंध में सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
पुलिस की बहुआयामी जांच
पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की फोटो प्रसारित कर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर कोण से जांच कर रही है। आत्महत्या के साथ ही अन्य पहलुओं पर भी गहनता से छानबीन की जा रही है।