सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Bloody clash between shop owner and customer over chicken dispute arose over asking price and cutting good pi

Korba: चिकन को लेकर दुकान संचालक और ग्राहक के बीच खूनी संघर्ष, भाव पूछने और अच्छे पीस काटने को लेकर हुआ विवाद

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में चिकन का भाव पूछना एक मजदूर को इतना महंगा पड़ा कि दुकानदार और उसके बेटे ने उसे डंडे से पीट-पीटकर घायल कर दिया। मामला श्यांग थाना के ग्राम गुरमा के मांगुल बंजारा के पास स्थित चिकन दुकान का है।

Bloody clash between shop owner and customer over chicken dispute arose over asking price and cutting good pi
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में चिकन का भाव पूछना एक मजदूर को इतना महंगा पड़ा कि दुकानदार और उसके बेटे ने उसे डंडे से पीट-पीटकर घायल कर दिया। मामला श्यांग थाना के ग्राम गुरमा के मांगुल बंजारा के पास स्थित चिकन दुकान का है। गुरमा निवासी रासराम मंझवार पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़ित ग्राम गुरमा का निवासी है और रोजी मजदूरी करता है।वह मांगुल बंजारा के पास चिकन दुकान में चिकन खरीदने पहुंचा। उसने दुकानदार से अच्छी चिकन काट देने को कहा तो दुकानदार ने टाइम लगने की बात कही। जब पीड़ित ने चिकन का भाव पूछा तो दुकानदार ने 200 रुपये किलो खड़ा चिकन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित रासराम मंझवार ने कहा कि दूसरे गांव में इसका भाव कम है। इतना सुनते ही दुकानदार भड़क गया और गुस्से में आकर उसे दुकान से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि दुकानदार ने मां-बहन की गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


धमकी के बाद दुकानदार मांगुल बंजारा ने अपने बेटे राहुल बंजारा और दुकान में काम करने वाले मंदीरदास महंत को बुला लिया। तीनों ने मिलकर पीड़ित की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। राहुल बंजारा ने पास में रखे डंडे से पीड़ित के सिर, आंख के पास, पीठ, कमर और पैर पर कई वार किए। डंडे की चोट से पीड़ित की आंख के पास से खून निकल आया। बाकी शरीर पर भी चोटों के निशान हैं।

मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के गजानंद मंजवार और फूलबाई मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया। घटना के बाद पीड़ित ने घर पहुंचकर पत्नी गीताबाई को पूरी बात बताई और पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर FIR दर्ज कर ली है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मामूली बात पर इस तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना न दोहराए। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed