{"_id":"6a325cbf7151550bda0db3f0","slug":"truck-bus-collision-near-tendupatta-godown-pali-leaves-6-injured-driver-trapped-in-cabin-rescued-by-police-locals-all-victims-under-treatment-at-chc-pali-korba-news-c-1-1-noi1487-4403757-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 50 थे सवार; ड्राइवर को गैस कटर से निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 50 थे सवार; ड्राइवर को गैस कटर से निकाला बाहर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में बस और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार 40-50 यात्रियों में से 6 को गंभीर चोटें आईं।
कोरबा में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के पाली क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेंदूपत्ता गोदाम के पास कोरबा से बिलासपुर जा रही बस और एक ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के समय बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। सामने की सीटों पर बैठे करीब छह यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। बस का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया था। पाली पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब बीस मिनट की मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अन्य यात्री बाल-बाल बच गए।
घायलों का उपचार जारी
हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों को सिर, हाथ और पैर में चोटें आईँ हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। गंभीर घायलों को आवश्यकता पड़ने पर बिलासपुर भेजा जा सकता है। पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार व लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
बढ़ते हादसों पर स्थानीय लोगों की मांग
स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर तेंदूपत्ता गोदाम के पास आए दिन होने वाले हादसों पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यहां मोड़ पर स्पीड ब्रेकर और पर्याप्त साइनेज नहीं हैं। रात में लाइट की कमी से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से दुर्घटना संभावित इस स्थान पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।