सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Businessman seriously injured in road accident vehicle overturned in the middle of the road passersby narrowl

Korba: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी, बीच सड़क पर पलटा वाहन, बाल-बाल बचे राहगीर

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार की दोपहर सड़क हादसे में कोरबा के एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया

Businessman seriously injured in road accident vehicle overturned in the middle of the road passersby narrowl
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार की दोपहर सड़क हादसे में कोरबा के एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए तत्काल आगे की कार्रवाई शुरू की।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि सफेद कलर की महेंद्रा बोलेरो न्यूओ वाहन क्रमांक सीजी 12 बीजे 8333 पर कोरबा सीतामणी मुख्य मार्ग निवासी गौरव अग्रवाल सवार थे जो वाहन चला रहे थे। गौरव पेशे से व्यापारी है और किसी काम से बिलासपुर गए हुए थे जहां से वापस लौटते समय भारतमाला मुख्य मार्ग गुमिया के पास अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस घटना के बाद उसे काफी चोंटे आई और राहगीरों ने किसी तरह वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की माने तो वहां की रफ्तार काफी तेज थी जो अनियंत्रित होकर बीच डिवाइडर से टकराते हुए बीच सड़क पर पलट गई इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल संबंधित हरदी बाजार थाना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई। हरदीबाजार थाने में पदस्थ asi कृपा शंकर दुबे ने बताया कि घटना की सूचना मिलती है पुलिस सा तत्काल मौके पर पहुंची और घायल का हाल-चाल जाना। बताया जा रहा है कि रफ्तार तेज थी और अचानक झपकी आने के कारण यह घटना सामने आई है इस घटना में क्षतिग्रस्त वाहन को थाना लाया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि गौरव अग्रवाल को चोट आई है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कर गया है जहां उनका उपचार अभी जारी है।

 

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed