सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Successful Rescue of Cobra That Entered a Bike in Korba

कोरबा में सापों का मौसम: सांप निकलने की घटनाएं, बाइक के अंदर मिला; दिखाई देने पर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा जिले में मौसम बदलते ही सांप निकलने की घटनाओं में तेजी आई है। बीती रात रेस्क्यू टीम ने कई जगहों पर अभियान चलाए, जिसमें कोसाबाड़ी में एक व्यक्ति की बाइक के इंजन के पास कुंडली मारे बैठे जहरीले कोबरा का सफल रेस्क्यू किया गया।

Successful Rescue of Cobra That Entered a Bike in Korba
सांप का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा जिले में मौसम का मिजाज बदलते ही सांप निकलने की घटनाओं में तेजी आई है। हाल ही में शहर के कोसाबाड़ी इलाके में एक बाइक के इंजन में जहरीला कोबरा घुस गया, जिससे हड़कंप मच गया। वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए सांप को सुरक्षित बाहर निकाला और जंगल में छोड़ दिया।

Trending Videos


शुक्रवार शाम कोसाबाड़ी में एक व्यक्ति ने अपनी बाइक स्टार्ट की तो उसे इंजन के पास सरसराहट सुनाई दी। गौर से देखने पर बाइक के अंदर एक जहरीला कोबरा कुंडली मारे बैठा था। यह देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी और उनकी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरी सावधानी और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोबरा का रेस्क्यू किया। करीब बीस मिनट की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के बाद कोबरा को शहर से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। यह घटना कोरबा में सांप निकलने की बढ़ती घटनाओं का एक और उदाहरण है। बीती रात भी रेस्क्यू टीम ने कई जगह सफल ऑपरेशन किए।

जिले में बढ़ी सांप निकलने की घटनाएं
मौसम बदलते ही जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से सांप निकलने की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। रेस्क्यू टीम ने बताया कि बीती रात भर कई जगह सांपों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। घरों, दुकानों और वाहनों से जहरीले सांपों का रेस्क्यू किया गया। सभी सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील
रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि इस मौसम में विशेष सतर्कता बरतें। घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा कचरा, लकड़ी या ईंट-पत्थर जमा न होने दें। किसी भी स्थिति में सांप को खुद पकड़ने की कोशिश न करें। सांप दिखने पर तुरंत वन विभाग या विशेषज्ञों को सूचना दें और वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के हेल्पलाइन नंबर 8817534455, 7999622151 पर संपर्क करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed