सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Massive Fire Engulfs Transformer Due to Short Circuit Power Outage at Wedding Ceremony in Korba

Korba : शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, शादी समारोह में बिजली गुल, देखिये वीडियो

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 08:52 PM IST
Massive Fire Engulfs Transformer Due to Short Circuit Power Outage at Wedding Ceremony in Korba
कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी ग्राम बस्ती में शनिवार देर शाम तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। गर्मी के कारण लीकेज और वायर फटने से ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। मौके पर दमकल नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने खुद रेत, मिट्टी और पानी डालकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद पूरे गांव की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई, जिससे शादी समारोह में जुटे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार शाम करीब 7 बजे मौसम अचानक बिगड़ा। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बस्ती में लगे ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर में लीकेज था और तार भी जर्जर हो चुके थे। आंधी के दौरान वायर आपस में टकराए, जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया। आग लगने की सूचना पर गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए। चूंकि इलाके में सिर्फ एनटीपीसी के पास ही दमकल वाहन है और वह भी दूर था, इसलिए ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला। बाल्टी, रेत और मिट्टी से लगातार प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका था।

गांव में एक घर में शादी समारोह चल रहा था। बिजली गुल होने से मेहमानों और परिजनों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। खाना बनाने से लेकर अन्य व्यवस्थाओं में दिक्कत आई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सूचना दी। टीम ने रात में ही पहुंचकर सुधार कार्य शुरू किया, लेकिन आपूर्ति सामान्य करने में कई घंटे लग गए। ग्रामीणों ने बताया कि छुरी बस्ती औद्योगिक क्षेत्र है। यहां आसपास कई छोटी-बड़ी कंपनियां और फैक्ट्रियां हैं, लेकिन एनटीपीसी को छोड़कर किसी के पास दमकल वाहन नहीं है। लोगों ने मांग की है कि सभी फैक्ट्री-कारखानों में अनिवार्य रूप से फायर ब्रिगेड की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि आपात स्थिति में समय रहते आग पर काबू पाया जा सके। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जर्जर तार और ट्रांसफार्मर के मेंटेनेंस को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। समय रहते सुधार होता तो यह हादसा टल सकता था। फिलहाल विद्युत विभाग मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: जेठ की शुरुआत में चलीं ठंडी हवाएं, दो दिन बाद फिर बारिश के आसार

02 May 2026

टूर्नामेंट का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

02 May 2026

कानपुर: नंदलाल चौराहा वार्ड-पांच में सीवर संकट, घरों और दुकानों में घुसा गंदा पानी

02 May 2026

आजमगढ़ में पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, VIDEO

02 May 2026

Shahjahanpur: सपा नेता कुलदीप सिंह भुल्लर बोले- बंगाल चुनाव का खर्च आम लोगों से वसूल करेगी भाजपा

02 May 2026
विज्ञापन

मां बगलामुखी के प्रकटोत्सव पर लोअर बाजार में लगाया भंडारा

02 May 2026

घाटमपुर: स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी

02 May 2026
विज्ञापन

Video: स्मार्ट प्रीपेड मीटर में सात सुविधाएं और 39 फायदे, अधीक्षण अभियंता वाणिज्य ने सुविधाओं की दी जानकारी

02 May 2026

VIDEO: बंद रास्ता खुलवाने के लिए वर्षों से चक्कर लगा रही महिला, नहीं हुई कार्रवाई

02 May 2026

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के जैमिनी हाल में परंपरागत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

02 May 2026

हमीरपुर: शराब के नशे में बस चलाने पर चालक निलंबित

Video: छोटा सिलिंडर 250 रुपये महंगा, छात्रों का बिगड़ा बजट

02 May 2026

Video: कोयले-लकड़ी महंगे, पत्थर कोयले की बढ़ी मांग, बाजार में कमी

02 May 2026

Video: डॉक्टर से जानें, मौत की कॉल को कैसे रोकें; सट्टे की लत कैसे छुड़ाएं?

02 May 2026

Video: दिव्यांग छात्रा सारा मोइन ने 12वीं में 98.75% अंक लाकर रचा इतिहास

02 May 2026

सोसाइटी में बिजली और पानी की समस्या, गुस्साए निवासियों ने किया धरना प्रदर्शन

02 May 2026

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन, VIDEO

02 May 2026

Pilibhit: पढ़ना जरूरी है... जिला पुस्तकालय की पुस्तकों से अपना भविष्य गढ़ रहे तीन सौ विद्यार्थी

02 May 2026

भीतरगांव: गोपालपुर-पचनगढ़ मार्ग पर मौत का साया, बम्बी पर न रेलिंग न संकेतक

02 May 2026

Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- सार्वजनिक जगह पर न पढ़ें नमाज; हाईकोर्ट के फैसले का किया स्वागत

02 May 2026

कानपुर: विजेंद्र स्वरूप पार्क-टीएसएच में यूपी ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन

02 May 2026

हाथरस जंक्शन के भोपतपुर बिजली घर पर महिलाओं का हंगामा, स्मार्ट मीटर का किया विरोध

02 May 2026

Baghpat: यमुना में ठोकर निर्माण को लेकर कलेक्ट्रेट में भाकियू का धरना, सही स्थान पर काम कराने की मांग

02 May 2026

Phone Siren Alert: क्या आपके फोन में भी अचानक बजा सायरन? जानें क्यों आया 'अलर्ट'!

02 May 2026

Bihar Weather Update: कही लू, तो कहीं बारिश...Bihar में मौसम की अजब साजिश!

02 May 2026

Bihar News: ये क्या! Jitan Ram Manjhi पर चिल्ला पड़े Chirag Paswan! आखिर क्यों सुनाया?

02 May 2026

अलीगढ़ डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, यह है मांग

02 May 2026

Meerut: मुजफ्फरपुर खूंटी गांव के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

02 May 2026

मेरठ: मवाना में स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का तहसील में हंगामा, हटाने की मांग

02 May 2026

Lakhimpur Kheri: कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़ने से छोटे कारोबारी परेशान, बोले- कैसे चलेगा कारोबार

02 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed