{"_id":"69f5b83b181114a77204db69","slug":"video-small-business-owners-troubled-by-rise-in-commercial-cylinder-prices-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़ने से छोटे कारोबारी परेशान, बोले- कैसे चलेगा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़ने से छोटे कारोबारी परेशान, बोले- कैसे चलेगा कारोबार
Mukesh Kumar
Updated Sat, 02 May 2026 02:09 PM IST
Link Copied
कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी ने लखीमपुर खीरी के छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 19 किलो वाले सिलिंडर की कीमत 2,078.50 रुपये से बढ़कर 3,071.50 रुपये हो गई है, यानी करीब 993 रुपये की सीधी बढ़ोतरी हुई है। जबकि पांच किलो वाले छोटे सिलिंडर पर भी 261 रुपये का इजाफा किया गया है। इस अचानक बढ़े खर्च ने चाय, चाउमिन, दोसा, पराठा रोल, चाट और पूड़ी-सब्जी बेचने वाले छोटे दुकानदारों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। शहर के गांधी पार्क, मेला मैदान, बेहजम रोड, खीरी रोड, सौजन्या चौक, गांधी विद्यालय चौराहे और तहसील रोड पर कारोबार करने वालों का कहना है कि अब काम चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। दुकानदारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि अगर वे खाने-पीने के सामान के दाम बढ़ाते हैं तो ग्राहक कम हो सकते हैं, और अगर दाम नहीं बढ़ाते तो घाटा उठाना पड़ेगा। कई लोगों का कहना है कि मजबूरी में लकड़ी और कोयले की भट्टी का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन हर चीज उस पर बनाना संभव नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।