सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Disrupted train timings on Gomtinagar-Pilibhit route

Lakhimpur Kheri News: गोमतीनगर-पीलीभीत रूट पर बिगड़ा ट्रेनों का समय

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 18 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Disrupted train timings on Gomtinagar-Pilibhit route
विज्ञापन
मैलानी। गोमतीनगर-पीलीभीत रेलखंड पर संचालित ट्रेनों की लेटलतीफी से भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी गोमतीनगर-पीलीभीत, डालीगंज-मैलानी और मैलानी-सीतापुर पैसेंजर ट्रेनें घंटों देरी से चलीं।

पिछले कुछ दिनों से मैलानी-लखीमपुर सेक्शन में रेल पटरी की मशीन से मरम्मत की जा रही है। इसके लिए लिए जा रहे ब्लॉक के कारण ट्रेनों को लंबे समय तक स्टेशनों पर खड़ा करना पड़ रहा है। इसी वजह से ट्रेनों के विलंबित होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को ट्रेन संख्या 55086 गोमतीनगर-पीलीभीत अपने निर्धारित समय दोपहर 12:30 बजे के बजाय दो घंटे 25 मिनट की देरी से दोपहर 2:55 बजे मैलानी पहुंची। वहीं ट्रेन संख्या 55084 डालीगंज-मैलानी निर्धारित समय 1:25 बजे के बजाय दो घंटे देरी से 3:25 बजे पहुंच सकी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 55084 का रेक मैलानी से 55081 बनकर सीतापुर जाता है। ऐसे में 55084 के विलंब से पहुंचने के कारण ट्रेन संख्या 55081 भी अपने निर्धारित समय 2:10 बजे के बजाय समाचार लिखे जाने तक शाम 4:45 बजे तक रवाना नहीं हो सकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed